VIDEO: शिवसेना के लिए वोट मांगने पहुंचे गोविंदा ने चुनावी मंच पर किया डांस, नेताओं को भी चढ़ा चस्खा

Govinda lok Sabha Election 2024: गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार है और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना एक अहम योगदान दिया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग दोनों को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला। हालांकि अब गोविंद एक्टिंग इंडस्ट्री में कुछ खास एक्टिव नहीं है और इन दोनों लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा में है।
पहले की तरह लोकसभा चुनाव 2024 में गोविंदा एक बार फिर से खड़े हुए हैं। एक दशक बाद एक बार फिर से उन्होंने राजनीति में लौटने का फैसला लिया और महाराष्ट्र की शिवसेना पार्टी को ज्वाइन कर लिया। अब लगातार गोविंद को प्रचार-प्रसार करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन अब चुनावी कैंपेन के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
गोविंदा के वायरल हो रहे वीडियो में वह जमकर स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि वह इस दौरान शिवसेना के नेता मंच पर मौजूद है और अपने ही सुपरहिट गाने 'आपके आ जाने से' पर धमाकेदार डांस कर रहे हैं। गोविंद को इस तरह डांस करता देख वहां पर मौजूद नेता भी काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आए और वह भी मंच पर उनके साथ थिरकते हुए दिखाई दिए।
अगर हम गोविंदा के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इस दौरान दिग्गज बीजेपी नेता राम नाइक ने उनको हरा दिया था। फिर उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और 2024 में शिवसेना ज्वाइन कर ली। वह अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो चुके हैं बतौर प्रत्याशी मुंबई उत्तर पश्चिम से चुनाव लड़ने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications