गोविंदा नजर आएंगे नये अवतार में
1983 में राजेश खन्ना की फिल्म अवतार में गोविंदा के सीधे सादे से किरदार ने सभी को काफी प्रभावित किया अब काफी सालों के बाद एक बार फिर से डांसिंग स्टार ची ची अवतार फिल्म के रीमेक में एक नये अवतार में नज़र आने वाले हैं।
अवतार फिल्म का रीमेक गोविंदा के मेंटर और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी कर रहे हैं। इससे पहले गोविंदा ने पहलाज के साथ आंखें और शोले और शबनम जैसी हिट फिल्में की हैं। और अब पहलाज निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं।
पहलाज के साथ साथ गोविंदा के लिए भी ये एक नयी शुरुआत है। अवतार के रीमेक में गोविंदा का किरदार एक फुटबॉलर का है और इस रोल को निभाने के लिए गोविंदा काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपना वजन भी लगभग 28 किलो कम किया है साथ ही अपना हेयर ट्रांसप्लैंट भी कराया है। जिससे किरदार में किसी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए।
अवतार फिल्म के नये अवतार के बारे में बताते हुए गोविंदा ने कहा कि हमने इस फिल्म में बहुत कुछ नया करने की कोशिश की है साथ ही इसी कहानी आज के जमाने के अनुरुप लिखी है।
अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर गोविंदा काफी समय तक पॉलीटिक्स में अपनी किस्मत आजमाते रहे और अब इतने सालों के बाद एक बार फिर से नये रुप में बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुम्बई में शुरु हो चुकी है । आशा है कि गोविंदा और पहलाज की एक समय हिट रह चुकी जोड़ी एक बार फिर से अपना जादू चलाएगी।


Click it and Unblock the Notifications