गोविंदा की बर्थडे पार्टी- शक्ति कपूर से लेकर कपिल शर्मा तक रहे शामिल, धमाकेदार डांस वीडियो वायरल
बीते दिन बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा ने अपनी 57वीं जन्मदिन सेलिब्रेट की। अभिनेता ने इस मौके पर एक धमाकेदार पार्टी दी, जहां बॉलीवुड के कई कलाकार नजर आए। शक्ति कपूर, कपिल शर्मा से लेकर कोरियोग्राफर गणेश आचर्या गोविंदा की पार्टी में दिखे। जहां से कुछ तस्वीरें और धमाकेदार डासिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इन वीडियो में गोविंदा अपनी हिट फ़िल्में हीरो नम्बर 1 और फ़िल्म कुली नम्बर 1 के गानों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। 90 के दशक में लगभग हर फिल्मों में जोड़ीदार रहे गोविंदा और शक्ति कपूर साथ डांस करते दिखे। वहीं, गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ भी डांस किया।

इतना ही नहीं, बल्कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी गोविंदा के साथ गोरिया चुरा ना मेरा जिया... पर थिरकते दिखते हैं। फैंस इन वीडियोज को देखकर बेहद खुश हैं और गोविंदा की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, गोविंदा- करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक इस वीकेंड रिलीज होने वाली है, जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान दिखेंगे। लोग अभी से ही पुरानी और नई फिल्म के बीच तुलना कर रहे हैं। हालांकि वरुण ने साफ कह दिया है कि गोविंदा ही रियल कुली नंबर वन हैं.. उनसे तुलना करना बेकार है।
गौरतलब है कि, साल 1986 में गोविंदा की पहली फिल्म 'इल्जाम' रिलीज हुई और वे बड़े पर्दे पर छा गए। अपने करियर में गोविंदा ने करीब 165 फिल्मों में काम किया। 11 बार उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला। गोविंदा ने 90 के दशक में बैक टू बैक हिट फिल्में दी थीं। उनके पास 36 घंटों में 14 फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड है।


Click it and Unblock the Notifications











