50 साल की हुईं गोविंदा की बहू, बिकिनी में दोस्तों के साथ पार्टी में सब कुछ भूलकर हो गई बेकाबू

Kashmera Shah Birthday Celebration: एक्टट्रेस और मॉडल कश्मीरा शाह अपनी बढ़ती उम्र और बोल्डनेस के बढ़ते सिलसिले को लेकर छाई रहती हैं। कश्मीरा शाह 50 साल की हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कश्मीरा शाह के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में थाईलैंड में अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। कश्मीरा शाह के बर्थडे की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा बोल्ड हैं कि इनके चर्चे होते नहीं रुक रहे हैं।
कश्मीरा शाह के बर्थडे की तस्वीरें
सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ फोटोज उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर कीं। शेयर की फोटोज में वह नियोन कलर की बिकिनी में नजर आ रही है। उनकी वायरल हुई बिकिनी फोटोज को देखते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग भद्दे कमेंट्स करने लगे। कुछ ने उन पर न्यूडिटी फैलाने का आरोप लगाया। वहीं कुछ ने कहा शर्म आनी चाहिए तो कुछ ने उन्हें घिनौना तक कह दिया। आपको बता दें कि कश्मीरा ने थाईलैंड में पूजा बनर्जी, सारा अरफीन खान, मुनीषा खटवानी, रोहित के वर्मा और तनाज ईरानी के साथ अपना जन्मदिन पूरे जोश के साथ मनाया।
कश्मीरा शाह ने की जमकर मस्ती
आपको बता दें कि कश्मीरा शाह ने जन्मदिन के मौके पर अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती की। उन्होंने कुछ फोटोज इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इन फोटोज में कश्मीरा सहित अन्य बोट पर मस्ती करते नजर आए। एक फोटो में कश्मीरा नियोन बिकिनी में अपनी टोन बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आई। वहीं, कश्मीरा ने ऑरेंज कलर की बिकिनी में भी फोटो शेयर की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- मुझे लगता है कि मैं अपने 20 के दशक की तुलना में अब ज्यादा बेहतर दिखती हूं। भगवान को धन्यवाद। सब के लिए प्यार। आपको बता दें कि एक तरफ जहां लोगों ने कश्मीरा का मजाक उड़ाया वहीं, दूसरी ओर कुछ ने उनकी फिगर की तारीफ भी की। कुछ ने 50 साल की उम्र में भी खुद को इतनी अच्छी तरह मेंटेन रखने के लिए कश्मीरा की तारीफ की।
कश्मीरा शाह की से शादी
आपको बता दें कश्मीरा शाह ने 2013 में कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक से सीक्रेट मैरिज की थी। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है। शादी के बाद कश्मीरा ने नेचुरल तरीके प्रेग्रेंट होने की कोशिश की और 14 बार उनकी प्रेग्नेंसी फेल हुई। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी की मां बनने की प्लानिंग की 2017 में उनके घर जुड़वा बेटे आए, जिसका नाम रायान और क्रिशांग हैं। वैसे, आपको बता दें कि कृष्णा से शादी करने से पहले कश्मीरा ने 2002 में ब्रैड लिस्टरमन से शादी की थी। 5 साल साथ रहने के बाद कपल 2007 में अलग हो गया।


Click it and Unblock the Notifications