गोविंदा और डेविड धवन की दुश्मनी खत्म, लेटेस्ट तस्वीर ने फिर से जगाए फैंस के अरमान

गोविंदा और डेविड धवन... 90 के दशक की वो जोड़ी जो किसी भी फिल्म को छू लेती थी तो फिल्म को सुपरहिट होने से कोई रोक नहीं सकता था। काफी समय से दोनों के बीच झगड़ा था और वो एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लेकिन अब सबकुछ बदल गया है।
गोविंदा और डेविड धवन की एक नई तस्वीर सामने आई है और कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अब पैचअप हो चुका है। ये जादू रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में हुआ जहां पर फिल्म निर्माता डेविड धवन से गोविंदा को बात करते हुए देखा गया था।
इसको लेकर अब गोविंदा ने बताया है कि इसके पहले ही उनका 'पैच-अप' पहले ही हो चुका था और वे हाल ही में हुई पार्टी में दूसरी बार मिले थे। एक दैनिक अखबार से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "मुझे खुशी है कि लोगों को अभी भी लगता है कि हमें एक साथ काम करना चाहिए। ये उनका प्यार है।
हमारा पैच-अप पहले ही हो चुका था। यह हमारी दूसरी मुलाकात थी। यह दिवाली पार्टी थी जहां हमने अच्छा खाना खाया और अच्छा समय बिताया। हम अतीत को याद करने में विश्वास नहीं करते। इस पर विचार क्यों? यह जरूरी नहीं है। जो बीत गई सो बात गई। फ़िल्मी बातें प्राथमिकता नहीं थीं।
लेकिन जब ऐसा हुआ, तो हमने केवल सुखद यादों के बारे में बात की और वे बहुत सारी थीं।'' गोविंदा यहीं नहीं रुके बल्कि आगे कहा, ''रमेश एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने कहा कि बॉलीवुड पार्टियां समय के साथ 'ग्रुप पार्टियां' बन गईं और अगर लोग किसी विशेष ग्रुप से संबंधित नहीं हैं तो उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता है।''
गोविंदा का ये बयान खबरों का हिस्सा है। हालांकि जबसे गोविंदा और डेविड धवन के पैचअप की बात सामने आई है लोगों की मांग है कि ये जोड़ी एक बार फिर से किसी फिल्म को लेकर साथ आए। हालांकि ऐसा होता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा


Click it and Unblock the Notifications











