लाल सूट पहने फिर से आंटी नंबर 1 बने गोविंदा, नए प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटेड हुए फैंस
Govinda Aunty No. 1: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी के बेबाक बयानों और विवादों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वे किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि अपने पुराने और यादगार किरदार के कारण चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके नए वीडियो को देखकर फैन्स ने उन्हें अगली फिल्म में वही अवतार निभाने की डिमांड करनी शुरू कर दी है।

दरअसल, गोविंदा एक फुटवियर ब्रांड के विज्ञापन में नजर आए हैं, जिसमें वे अपने 28 साल पुराने चर्चित किरदार 'आंटी नंबर 1' की भूमिका में दिख रहे हैं। इस विज्ञापन में उन्होंने लाल सूट पहनकर अपने क्लासिक अंदाज को दोबारा जीवंत किया है। वीडियो में गोविंदा अलग-अलग कैरेक्टर्स में नजर आते हैं और बताते हैं कि यह चप्पल हर उम्र और वर्ग के लिए उपयुक्त है।
ब्रांड का संदेश भी साफ है: फैशन की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। चाहे पुरुष हों या महिला, हर व्यक्ति अपने आराम और पसंद के अनुसार फैशन को चुन सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।
गोविंदा के इस नए अवतार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे समय के साथ-साथ अपने पुराने किरदारों को भी उतनी ही जानदार तरीके से निभा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











