Govinda Shot: गोली लगने पर ICU में भर्ती हुए Govinda, दर्दभरी आवाज में फैन्स को भेजा ये ऑडियो मैसेज

Govinda Audio Message to Fans: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ आज सुबह तड़के एक हादसा हो गया है। जैसे ही खबर फैली फैन्स काफी परेशान हो गए। दरअसल गलती से गोविंदा की बंदूक की गोली चल गई जो सीधा उनके पैर पर जाकर लगी। इस वजह से गोविंदा का अधिक खून बह गया। एक्टर की ऐसी हालत देख परिवार वालों ने एक्टर को तुरंत के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया।
गोविंदा के साथ हुआ हादसा
आपको बता दें कि 60 वर्षीय एक्टर गोविंदा के साथ यह हादसा आज सुबह 4:45 के करीब हुआ था। इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर आई और उन्होंने सबसे पहले गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने भी बयान जारी नहीं किया है, लेकिन हाल ही में गोविंदा ने अपने फैन्स को डॉक्टर्स के लिए एक ऑडियो मैसेज भेजा है।
गोविंदा ने भेजा ऑडियो मैसेज
गोविंदा इस ऑडियो क्लिप में कहते नजर आ रहे हैं- 'नमस्कार, प्रणाम मैं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और मां बाप का आशीर्वाद और गुरु की कृपा की वजह से, गोली लगी थी पर वो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर्स का आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सभी लोगों का जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की। आप सभी का धन्यवाद, प्रणाम।'
बेटी टीना ने बताई पिता की तबियत
बेटी टीना आहूजा ने ABP से बात करते हुए पिता की हेल्थ अपडेट दी है। टीना ने कहा कि पिता की हालत पहले से काफी बेहतर है। पापा का ऑपरेशन चल रहा है। पापा 24 घंटे ICU में रहेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। गोली घुटने के नीचे लगी है। रिवॉल्वर अलमारी में रखते हुए उन्हें गोली लग गई थी।


Click it and Unblock the Notifications