काला हिरण फिल्म में नजर आए सलमान खान के दोस्त, ट्रेलर देख मारी पलटी, बोले- 'मेरा इस्तेमाल किया गया'
Govind Namdev on Kala Hiran: काला हिरण की ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ बवाल मच गया था। फिल्म को ना रिलीज करने को लेकर सलमान खान ने नोटिस भेजी थी लेकिन फिल्ममेकर अमित जानी ने इसको कैमरे के सामने फाड़ दिया था।

अब ट्रेलर के रिलीज होते ही सलमान खान ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। लेकिन इस बीच अब मशहूर अभिनेता और सलमान खान के दोस्त गोविंद नामदेव का एक बयान सामने आया है।
बता दें कि गोविंद नामदेव ने इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाया है। लेकिन ट्रेलर को देखने के बाद गोविंद नामदेव हैरान हैं क्योंकि स्क्रिप्ट और ट्रेलर में जमीन आसमान का अंतर है। इस फिल्म में गोविंद नामदेव वकील की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब जो आरोप उन्होंने मेकर्स पर लगाएं हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं।
मेरा इस्तेमाल किया गया..
अमर उजाला की एक रिपोर्ट की मानें तो गोविंद नामदेव ने काला हिरण के मेकर्स पर उनको अंधेरे में रखकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है। जैसे ही उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा वो चौंक गए और कहा कि, जिस काम के लिए उनसे शूटिंग करवाई गई थी ये मामले उससे बिल्कुल अलग है। जो स्क्रिप्ट मुझे सुनाई गई थी और जो ट्रेलर में दिखा है उसमें जमीन आसमान का अंतर है।
मैं और सलमान अच्छे दोस्त..
गोविंद नामदेव का कहना है कि, ''मैं और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं और मैं उनके खिलाफ काम नहीं कर सकता। फिल्म का नाम काला हिरण नहीं बल्कि 'संभल' बताया गया था। स्क्रिप्ट में फिल्म की कहानी संभल शहर, उसके धार्मिक इतिहास तथा भगवान कल्कि के ऊपर आधारित थी।'' इसके अलावा गोविंद नामदेव ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर अपनी राय रखी। उनका कहना था कि, "मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो किसी अपराधी सोच के साथ खड़ा हो सके। मैं किसी गैंगस्टर को अपना आदर्श नहीं मान सकता।" गोविंद नामदेव का ये बयान चर्चा में है। हालांकि सलमान खान की तरफ से गोविंद नामदेव को लेकर कोई रिएक्शन नहीं सामने आया है। गोविंद नामदेव ने उनके साथ फिल्म वांटेड में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications
