सलमान खान ने कहा- तुम अच्छे दिखोगे.. तो मैं भी अच्छा दिखूंगा....
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' तो आपने देख ही ली होगी। फिल्म में सलमान खान, अनुष्का शर्मा के अलावा जिस एक्टर को सबसे ज्यादा स्क्रीन पर हमने देखा है, वह हैं अनंत शर्मा। जिन्हें फिल्म में आपने सुल्तान अली खान के दोस्त गोविंद के किरदार में देखा है।

अनंत शर्मा को इस फिल्म के लिए जम कर तारीफ मिल रही है। बता दें, इससे पहले अनंत ने यशराज बैनर की फिल्म मर्दानी और गुंडे में भी काम किया है। लेकिन देखा जाए तो उन्हें सही पहचान सुल्तान ने ही दी है।
SULTAN: 100 करोड़ तो कमा लिया.. लेकिन शाहरूख, आमिर से पीछे रह गए!
अनंत भी इस लाइमलाइट से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने इस किरदार को इतना पसंद किया है, यह मेरे लिए बड़ी बात है। बॉलीवुड में अक्सर हीरो के दोस्त का किरदार काफी कच्चा लिखा जाता है। लेकिन सुल्तान में गोविंद के रोल को काफी शेप दिया गया था। मैं अली अब्बास जफर और सलमान सर का शुक्रिया अदा करता हूं।
'सुल्तान' में ये भी नहीं देखा.. तो क्या देखा.. फिल्म की सबसे 'खास' बात!
सलमान खान के साथ काम करने की बात पर अनंत ने कहा कि मैं शूटिंग के पहले दिन काफी नर्वस था कि मुझे सलमान खान के साथ सीन करना है। लेकिन शूट से पहले सलमान ने मुझे अकेले में समझाया- अगर तुम अच्छे दिखोगे.. तो मैं अच्छा दिखूंगा.. अगर तुम अच्छे नहीं दिखोगे.. तो मैं भी अच्छा नहीं दिखूंगा..
अनंत ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव ही अलग होता है। वह आपको फील नहीं होने देते कि आप किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

