सरकार का बड़ा एक्शन! बैन किए 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया एकाउंट

Government Banned 18 OTT platforms, 19 websites and: केंद्र सरकार पहले भी एक बार डिजिटल स्ट्राइक कर चुकी है और अब एक बार फिर रोल में आ गई है। जी हां, सरकार ने डिजीटल कंटेंट पर एक्शन लिया है खासतौर पर ऐसे जो अश्लील कंटेंट परोसते हैं। सरकार के मुताबिक यह ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया एकाउंट हैं जो एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लीलता फैला रहे हैं। बता दें कि सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया एकाउंट को बैन कर दिया है।
जानें क्यों लगाया गया बैन
दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म को इंफॉर्मेशन, टेक्नोलॉजी एक्टर के सेक्शन 67 और 67A के भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 292 और 1986 की धारा 4 के उल्लंघन करने की वजह से इन्हें बैन किया गया है।
बैन लगाने का कारण
इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री के मुताबिक ओटीट प्लेटफॉर्म पर बैन लगाते हुए यह कहा गया है कि इन प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए जाने वाले कंटेंट अश्लील हैं और इनमें महिलाओं को अपमानजनक तौर पर दिखाया गया है। इतना ही नहीं इन कंटेंट में नग्नता और यौन कार्यों को दिखाया गया है। जो स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को खराब कर रहा है।
किन ओटीटी ऐप्स पर लगा बैन
Dreams Films
Voovi
Yessma
Uncut Adda
Tri Flicks
X prime
Neon X VIP
MoodX
Besharams
Hunters
Rabbit
Xtamood
Nuefliks
Mojflix
Hot Shots VIP
Fugi
Chikooflix
Prime Play
गूगल प्ले स्टोर पर थे 1 करोड़ डाउनलोडर
आपको बता दें कि इन चैनल पर एक ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से भी ज्यादा के डाउनलोडर थे। वहीं कुछ ऐप्स ऐसी भी हैं जिसे 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब भद्दी फिल्मों के ट्रेलर प्रसारित कर रहे थे। ऐसे कंटेंट वाले चैनल्स को फेसबुक से 12, इंस्टाग्राम से 17 , एक्स से 16 और यूट्यूब से 12 चैनल को ब्लॉक किया है।


Click it and Unblock the Notifications