..................... Gauri Khan - Vogue Photo Shoot Pic | शाहरुख़ की पत्नी कवर पर - Hindi Filmibeat

शाहरुख़ की पत्नी कवर पर

By Staff


किंग खान की पत्नी गौरी खान फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उनकी अब तक की सबसे बड़ी पहचान यही है कि वो शाहरुख़ की पत्नी हैं. सालों तक कैमरे से दूर रहने वाली गौरी ने वो काम कर दिखाया है जिसकी किसी ने सपने में भी उम्मीद नहीं की होगी.

वौग मैगजीन के कवर के लिए गौरी ने अपना फोटो सेशन करवाया है. इसी के साथ-साथ गौरी ने बताया कि उन्हें कसे हुए और अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़े बिल्कुल पसंद नहीं हैं. वैसे गौरी की जो तस्वीर मैगजीन के कवर पर है उस से येतो नहीं लगता कि गौरी अंग प्रदर्शन के ख़िलाफ़ हैं और कसे हुए कपड़े उन्हें पसंद नहीं हैं.

इसके अलावा गौरी ने अपने परिवार की तारीफ़ में बताया कि मेरा बेटा आर्यन ही मेरे कपडों को लेकर सही राय देता है और हमेशा कुछ न कुछ नयाट्राय करने के लिए उत्साहित करता रहता है. मैं अपने मूड के हिसाब सेही कपडों का चयन करती हूँ. और सबसे बड़ी बात मेरे लिए ये है कि मै एक सुपर स्टार की पत्नी हूँतो मुझे किस तरह रहना चाहिए.

शाहरुख़ की तारीफ़ करते हुए गौरी ने बताया कि वो दुनिया के सबसे अच्छे पति हैं मैं उनसे बहुत प्यार करती हूँ लेकिन अपने प्यार को मैं 'मन्नत' के दरवाजों के अन्दर रखना पसंद करती हूँ. उल्लेखनीय है की 'मन्नत' शाहरुख़ और गौरी के बंगले का नाम है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X