..................... Gori Tere Pyaar Mein posters club city, rural lives - Hindi Filmibeat

'गोरी तेरे..' के पोस्टर में शहर-गांव का मिश्रण

निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने इमरान खान और करीना कपूर अभिनीत अपनी आगामी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के दो पोस्टर जारी कर दिए हैं। पोस्टर में कलाकारों की पोशाकोंऔर पृष्ठभूमि में शहर और ग्रामीण जीवन का मिश्रण झलकता है। पोस्टर पर नजर डालने पर इमरान एक शहरी शख्स तो करीना सलवार- कमीज पहनने वाली गांव की एक साधारण लड़की की भूमिका में दिखती हैं।

पहले पोस्टर में इमरान और करीना एक-दूसरे की ओर पीठ किए एक टूटे हुए पुल पर बैठे हैं। पोस्टर फिल्म की टैगलाइन 'ऑनली लव कैन ब्रिज द गैप' पर एकदम सटीक बैठता है। दूसरे पोस्टर में इमरान अपने हाथ में मिट्टी का एक घड़ा लिए करीना की बगल में खड़े हैं। वहीं, अभिनेत्री भूसे के ढेर पर खड़ी है और पृष्ठभूमि में शहर का एक पुल दिखता है। करीना के चटख रंग के कपड़े निश्चित रूप से ध्यान खींचते हैं।

फिल्म के कलाकारों और दल ने हाल में गुजरात स्थित भुज में शूटिंग पूरी की। निर्देशक पुनीत 'आई हेट लव स्टोरीज' में भी इमरान संग काम कर चुके हैं।
धर्मा प्रोडेक्शंस द्वारा निर्मित 'गोरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X