..................... Gori Tere Pyaar Mein movie trailer released recently - Hindi Filmibeat

करन जौहर ने कहा मेरी गोरी तो मेरे घर में है!

बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता करन जौहर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में का ट्रेलर लॉंच किया। इस इवेंट के दौरान करन जौहर के साथ करीना कपूर, इमरान खान और पुनीत मल्होत्रा मौजूद थे। करन जौहर से मीडिया ने पूछा कि गोरी तेरे प्यार में एक ऐसी कहानी है जिसमें हीरो अपनी रूठी हिरोइन को मनाने के लिए गांव पहुंच जाता है और वहां जाकर हिरोइन को मनाता है। जब मीडिया ने करन जौहर से पू्छा कि उनकी गोरी कहां मिलेगी तो इसपर करन जौहर ने तुरंत जवाब दिया कि उनकी गोरी उनकी मां हैं जोकि घर पर हैं। करन जौहर ने कहा कि हमेशा उनकी मां ही उनकी गोरी रहेंगी और कोई उनकी लाइफ में नहीं आएगा।

करन जौहर ने सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी पर भी काफी कमेंटबाजी की और कहा कि करीना और इमरान के बीच की अंडरस्टैडिंग इतनी अच्छी है कि उन दोनों को आपस में ही शादी करनी चाहिए। पता नहीं क्यों दोनों ने अलग अलग शादी कर ली। करन जौहर के इस कमेंट पर करीना कपूर ने कहा कि प्लीज आप इस तरह बोलकर कुछ कॉंट्रोवर्सी ना शुरु कर दें लेकिन करन ने फिर भी करीना और इमरान को लेकर ये बयानबाजी नहीं छोडी़ और आखिरका लोगों ने इस बात को लेकर ईश्यू बना दिया। इसके अलावा करन जौहर से जब पूछा गया कि उनकी गोरी कहां है इसपर करन जौहर ने साफ साफ कहा कि उनकी गोरी उनकी मां हैं जो कि घर पर हैं और हमेशा वही रहेंगी।

इवेंट के दौरान इमरान खान ने भी कहा कि करीना कपूर के साथ काम करने में उन्हें काफी कंफरटेबल लगता है क्योंकि करीना कपूर और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच काफी कुछ एक जैसा है। दोनों की पर्सनैलिटी में काफी कुछ है जो कि एक जैसा ही है। बाकी करीना और अपनी शादी के बारे में जो कमेंट करन जौहर ने किया उसपर इमरान ने कहा कि कुछ कहा नहीं जा सकता ये अभी भी पॉसिबल है। हो सकता है कि भविष्य में ऐसा हो जाए। लेकिन आप किसी भी चीज को लेकर इतना श्योर नहीं हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X