Gori Nagori Attack: बिग बॉस फेम गोरी नागौरी पर जीजा ने करवाया जानलेवा हमला, मार पीट का वीडियो वारयल

Gori Nagori Attack: बिग बॉस फेम पॉपुलर डांसर गोरी नागौरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गोरी नागौरी अपनी बड़ी बहन की शादी में मैनेजर और अन्य साथियों के साथ अजमेर पहुंची थीं, लेकिन वहां उनके जीजा जावेद हुसैन ने उनपर जानलेवा हमला करवा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन
इस घटना में गोरी को बाल खींचकर पीटा गया। उनके कई साथियों को गंभीर चोट आई है। मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया है। बाउंसर का सिर फट गया है। गोरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि, बिगड़ते हालात को लेकर वो पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचीं। उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस उनकी मदद करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने ना तो उनकी बात सुनी और ना ही रिपोर्ट दर्ज किया। बल्कि पुलिस वालों ने उनके साथ सेल्फी लेकर उन्हें घर भेज दिया।
जीजा के दोस्तों के साथ मेरी टीम पर हमला किया
इस पूरी वारदात के बाद गोरी नागौरी ने अपने फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और लिखा, "मैं नागौर की मेड़ता सिटी में रहती हूं। मेरे पिता व भाई है। एक बड़ा जीजा जावेद हुसैन है, जिन्होंने बोला कि आप शादी किशनगढ़ में कर लो। मैं पूरा इंतजाम कर दूंगा। उनके कहने पर 22 मई को बहन की शादी किशनगढ़ में की। जीजा ने शादी के बहाने किशनगढ़ बुलाकर साजिश रचकर मुझ और मेरी टीम पर अपने दोस्तों से हमला करवाया।"
पुलिस ने सेल्फी लेकर घर वापस भेज दिया
गोरी ने आगे लिखा- "मैं हमले के बाद शिकायत करने पुलिस थाने में गई तो मुझे घर का मामला घर में निपटा लेने को कहा गया। शिकायत दर्ज करने के बावजूद मेरे साथ सेल्फी ली। मुझे और मेरी मां को आरोपियों से जान का खतरा है। मेरी और मेरी टीम की जान को कुछ भी होता है तो उसके लिए ये ही लोग जिम्मेदार होंगे। राजस्थान के लोगों से सपोर्ट की उम्मीद करती हूं।"
गोरी नागोरी ने हमले का वीडियो शेयर करते राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से भी सपोर्ट व न्याय की गुहार लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications











