वर्व के कवर पर छाई ऐश्वर्या राय
बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है वो आज भी वर्व जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका के कवर पर छप रही है।
इस पत्रिका के जुन अंक में ऐश्वर्या का भारत की 50 सफल महिलाओं में स्थान मिला है। सोनम कपूर भले ही ऐश्वर्या राय को टक्कर देने के मुड में दिख रही हो लेकिन ऐश का जादू अभी थमा नही है।
ऐश 35 वर्ष की हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग बनी हुई है। इससे ज्यादा और क्या कह सकते है कि जहां बालीवुड में शादी के बाद हीरोइनों का करियर खत्म समझा जाता है वही ऐश का करियर तेज गति से आगे बढ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications