..................... अनुष्का शर्मा को अफगान क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी बता रहा है गूगल | Google search shows Anushka Sharma is married to Afghan cricketer Rashid Khan - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा को अफगान क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी बता रहा है गूगल- यहां जानें क्या है किस्सा!

By Filmibeat Desk

अनुष्का शर्मा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन यह कारण बड़ा मजेदार है। अगर आप गूगल पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी यानि Rashid Khan wife लिखकर सर्च करेंगे तो अनुष्का शर्मा का नाम सामने आएगा। सर्च में दोनों की शादी की डेट भी लिखी आ रही है 11 दिसंबर 2017.. बता दें, इस दिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी हुई थी।

यह बात भारत में क्या, लगभग पूरी दुनिया जानती है भारतीय क्रिकेट कप्तान और अनुष्का शर्मा ने पति- पत्नी हैं। फिर ऐसा क्या हुआ कि गूगल ने इतनी बड़ी भूल कर दी?

Anushka Sharma

दरअसल, साल 2018 में एक इंस्टाग्राम सेशन के दौरान राशिद खान से उनकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में पूछा था। जवाब में राशिद ने प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा का नाम लिया था। इस जवाब पर कई खबरें बनी थीं और कई दिनों तक गूगल पर ट्रेंड में बनी रही थीं। बस, यहीं से गूगल ने कनेक्शन बिठाया और अनुष्का को उनकी पत्नी बता दिया। उम्मीद है गूगल इस तकनीकि गलती को जल्द ही सुधार लेगा।

गौरतलब है कि 1998 में जन्मे राशिद खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं और इस वक्त वो अपनी टीम के उप कप्तान भी हैं। वह उन 11 क्रिकेटर्स में से हैं जिन्होंने जून 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में खेला। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट मैच में हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X