सत्यजीत रे के सम्मान में गूगल ने जारी किया डूडल
गूगल ने गुरुवार को दिवंगत भारतीय फिल्मकार सत्यजीत रे की 92वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में विशेष गूगल-डूडल जारी किया। गूगल के होम पेज पर 1955 में आई रे की फिल्म 'पाथेर पांचाली' का श्वेत-श्याम दृश्य जारी किया गया है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी रे को उनके फिल्मी करियर के दौरान कई सारे राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 'पाथेर पांचाली' रे की पहली फिल्म थी, जिसके बाद उन्होंने 30 से भी ज्यादा फिल्में बनाई और कई पुरस्कार जीते। 1992 में रे का निधन हो गया।

गूगल की भारतीय शाखा ने उनकी याद में और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए गूगल के होम पेज के साथ विशेष गूगल-डूडल जारी किया है।
गूगल की भारतीय शाखा के निदेशक संदीप मेनन ने कहा, "हमने श्रद्धांजलि के तौर पर रे की फिल्म 'पाथेर पांचाली' का दृश्य जारी किया है। भारत में गूगल की वेबसाइट पर जाने वाले उपभोक्ताओं को फिल्म के दृश्य के साथ रे के जीवन और फिल्मी करियर के बारे में जानकारी मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











