बीमार जेड से शिल्पा का मिलना मुश्किल

By Staff
बीमार जेड से शिल्पा का मिलना मुश्किल

जेड गुडी के पब्लिसिस्ट मैक्स क्लिफ़र्ड ने पत्रकारों को यह जानकारी दी है.

उधर शिल्पा अपनी प्रतिद्वंद्वी और फिर विवाद के बाद दोस्त बनी ज़ेड को देखने के लिए ब्रिटेन पहुंच चुकी हैं.

बॉलीवुड स्टार अपनी गंभीर रूप से बीमार मित्र से इस सप्ताह मिलना चाहती थीं. इससे पहले वह अपनी व्यस्तताओं की वजह से उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं.

लेकिन क्लिफ़र्ड ने कहा, " उनकी हालत ठीक नहीं हैं और शिल्पा इस बात को बख़ूबी समझती हैं."

गुडी की हालत पिछले सप्ताह अपने दोनों बेटों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने के लिए अस्पताल से जाने के बाद से और ख़राब होती जा रही है.

क्लिफ़र्ड ने कहा कि उनका परिवार किसी भी बुरी ख़बर के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा, "उन्होंने अपने घर को ठीक से संभाला है और वह अद्भुत बहादुरी के साथ हर बात का सामना कर रही हैं."

उनके अनुसार, "हम उस ख़बर का इंतज़ार कर रहे हैं जिसे टाला नहीं जा सकता. ऐसा कभी भी हो सकता है."

बहादुरी भी, विवादित भी

वर्ष 2007 में ब्रितानी रियलिटी शो बिग ब्रदर में जेड गुडी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने शिल्पा के साथ नस्लवादी बर्ताव किया था.

गुडी को कैंसर होने से पहले ही 2008 में दोनों के बीच सुलह हो गई थी

इस विवाद के बाद 33 वर्षीय भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ब्रिटेन में ख़ासी लोकप्रिय हो गईं और 2007 में वे सेलिब्रिटी बिग ब्रदर की विजेता भी रहीं.

वर्ष 2008 में दोनों के बीच सुलह हो गई थी जब गुडी बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण और शिल्पा की मेज़बानी वाले रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने भारत आई थीं.

पर शो के लिए हिस्सा लेने पहुँची जेड को तभी पता चला कि उन्हें कैंसर है और उनके पास जीवन कम समय के लिए ही बचा है.

कीमोथेरेपी और सर्जरी के बावजूद जेड का कैंसर उनके जिगर, आँत और कमर तक फैल चुका है.

जैक ट्वीड ने उनके सामने तब शादी का प्रस्ताव रखा जब डॉक्टरों ने उन्हें बता दिया था कि उनकी ज़िंदगी के कुछ ही महीने बचे हैं.

उनकी शादी 22 फ़रवरी को संपन्न हो गई. जेड गुडी ने अपनी शादी के समारोह को प्रसारित करने और फ़ोटो का अधिकार अलग अलग कंपनियों को बेचा ताकि इससे मिली रक़म उनके दोनों बेटों पाँच वर्षीय बॉबी और चार वर्षीय फ़्रेडी के बेहतर भविष्य के लिए काम आए.

मिले आँकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह हुई इस शादी के समारोह को क़रीब 7,71,000 लोगों ने टीवी चैनल पर देखा.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X