जेड ने शिल्‍पा को शादी में बुलाया

By Staff

Jade Goody, Shilpa Shetty
बालीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी ने जेड गुडी की जिंदगी को देखकर एक सीख ली है कि जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए बेहतर तरीके से जिंदगी जीने की कोशिश करनी चाहिए तथा अपनी इच्‍छाओं को पुरा करना चाहिए।

कैंसर से जुझ रही टीवी स्‍टार जेड गुडी के दिन अब गिनती के है डॉक्‍टरों ने अब उन्‍हें जवाब दे दिया है। जेड अपने बच्‍चों के भविष्‍य को लेकर अधिक चितित है फिलहाल जेड अपने दोस्‍त जैक ट्वीड से शादी करने जा रही है इस रविवार को होने वाली शादी में जेड ने शिल्‍पा को भी न्‍योता दिया है।

ब्रिटिश टीवी शो बिग ब्रदर के दौरान शिल्‍पा और जेड गुडी की मुलाकात हुई थी। उस दौरान जेड ने शिल्‍पा पर नस्‍लभेदी टिप्‍पणी की थी जिससे शिल्‍पा के साथ पुरे भारत को काफी दुख पहूंचा था। बाद में शिल्‍पा ने उन्‍हें मॉफ कर दिया था और दोनों में दोस्‍ती हो गई थी।

लेकिन शिल्‍पा फिल्‍मो की शुटिंग में व्‍यस्‍त होने के कारण उनकी शादी में नही जा पाएंगी। जब से शिल्‍पा को जेड की बीमारी के बारे में पता चला है तब से वे काफी दुखी है वो चाहती है कि जेड की जिंदगी में कुछ चमत्‍कार हो जाए और उनकी जिंदगी बच जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X