अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए कोने में इंतजार करती रहीं ‘पुष्पा' स्टार रश्मिका मंदाना, शेयर किया अनुभव
रश्मिका मंदाना पिछले कुछ समय में पूरी एंटरटेनमेंट पैकेज बनकर उभरी हैं। उनके फैंस भी उनकी अगली फिल्म 'गुडबाय' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की इमोशनल बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
उनकी इन दिनों एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अमिताभ बच्चन के बारे में बात करती दिख रही हैं। रश्मिका मंदाना ने शेयर किया है कि उनका अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? इस दौरान उन्होंने बिग बी के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया।

शेयर किया अनुभव
रश्मिका मंदाना ने कहा- मेरे जन्मदिन के दिन शूटिंग शुरू हुई थी और मैं अमिताभ बच्चन से पहली बार मिली। मुझे वो दिन बिल्कुल अच्छे से याद है। मैं उनका कोने में खड़े होकर इंतजार कर रही थी और वो मेरे सामने से गुजरे।' इसके बाद रश्मिका खुद अमिताभ बच्चन को अपना इंट्रोडक्शन देने के लिए पहुंचीं।
जब अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट
रश्मिका ने अमिताभ बच्चन से कहा- 'सर, मैं रश्मिका हूं और मैं आपकी बेटी का किरदान निभाने जा रही हूं।' अब रश्मिका मंदाना बिग बी के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अमिताभ बच्चन ने रश्मिका के बारे में ट्वीट भी किया था। इसके बारे में एक्ट्रेस ने कहा- एक दिन जब मैं सेट पर पहुंची तो सभी लोगों ने एक ही चीज पूछा कि तुमने अपना ट्विटर देखा।'
सपने को जी रहीं रश्मिका
उन्होंने आगे कहा- मैंने ट्विटर पर देखा कि उन्होंने मेरी तस्वीर शेयर की है और लिखा है 'पुष्पा'। रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय सिनेमा के दो स्टार के साथ काम करके वो अभी अपने सपने को जी रही हैं। रश्मिका मंदाना 'पुष्पा 2' और रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications