Goodbye Leaked- रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म!

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म गुडबाय को लेकर चर्चा में चल रहे थे और ये फिल्म बीते दिन 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन नई नई रिलीज हुईं फिल्मों को लेकर एक समस्या अक्सर देखने को मिलती है कि फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ही ऑनलाइन लीक कर दी जाती है और इसको लेकर लगाम नहीं लगाई जा रही है। हालांकि कई बार कोशिश हुई है और मेकर्स के शिकायत पर एक्शन लिया गया है।
इस वक्त फिल्म गुडबाय को लेकर खबर है कि फिल्म लीक हो गई है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ये मौजूद है। कई ऐसी पाइरेसी वाली साइट्स हैं जो कि फिल्म को लीक करतीं हैं और इसका नुकसान सीधे मेकर्स को उठाना पड़ता है।
इस फिल्म को टोरंट और तमिलरॉकर्स के अलावा भी कई साइट्स पर पाया जा सकता है। इन पाइरेसी वाली साइट्स पर फिल्म आती है तो इसको कई बार ब्लॉक कर दिया जाता है लेकिन हर बार किसी दूसरी वेबसाइट के जरिए पाइरेसी की जाती है।
इससे कई बड़ी बड़ी फिल्म प्रभावित हो चुकीं हैं। अगर इस फिल्म की बात करें तो काफी समय से दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे और इसका एक कारण ये भी है कि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन को पहली बार साथ में देखन को मिलने वाला है।
रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड में ये पहली फिल्म है और वो अमिताभ बच्चन के साथ काम करके काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वो फिल्म रिलीज से पहले नर्वस थीं लेकिन अमिताभ बच्चन ने उनको कॉल पर समझाया था।


Click it and Unblock the Notifications












