'अच्छे पुराने दिन..' सास और गोविंदा के साथ सुनीता आहूजा ने साझा की तस्वीर, आग की तरह वायरल
Sunita Ahuja Post: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बयानों को लेकर इस वक्त चर्चाएं हैं और दोनों जब जब मीडिया के सामने आते हैं बम फोड़ते हैं। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है क्योंकि सुनीता आहूजा ने एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर के साथ उन्होने कुछ ऐसा लिखा है जिससे लोगों के अंदर उम्मीदें जागीं हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने वाला है। कभी दोनों के अलगाव की खबरें आती हैं तो कभी पता चलता है कि उनका तलाक होने वाला है। लेकिन हर बार मामला कुछ और मोड़ ले लेता है। सुनीता ने जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें दोनों लोग काफी यंग दिखाई दे रहे हैं और बला के सुंदर लग रहे हैं।
सुनीता ने किया ये पोस्ट
सुनीता आहूजा और गोविंदा इस तस्वीर में शानदार लग रहे हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सुनीता इनती मासूम लगती थीं। उन्होने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ''पुराने अच्छे दिन जल्द ही वापस आएंगे। जय माता दी।''
ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें गोविंदा की मां इससे लोगों का कहना है कि दोनों के बीच सब अच्छा हो चुका है और गोविंदा को फिल्में भी मिल रही हैं। हालांकि अभी तक किसी फिल्म को लेकर कोई अपडेट या फिर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
गोविंदा का कहना था कि सुनीता चाहती थीं कि मैं किसी भी तरह का किरदार कर लूं सिर्फ लीड रोल नहीं तो मैने वो भी किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। अवतार फिल्म में उनके होने को लेकर अक्सर ट्रोलिंग की जाती है।
क्या बोले लोग?
इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, कितनी खूबसूरत हैं आप। एक ने लिखा, वह अपनी युवावस्था में कितनी सुंदर थी। एक ने लिखा, श्री गोविंदा सर, हमेशा नंबर 1 हीरो। एक ने लिखा, अगर आप अपने पति से प्यार करती हैं तो उनके बारे में दूसरों से बुरी बातें न कहें। बाहरी लोग कभी आपकी समस्याओं को सुलझाने नहीं आते। सिर्फ आप ही उन्हें सुलझा सकती हैं। आगे आपकी मर्जी... भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।


Click it and Unblock the Notifications











