गुड न्यूज़: अक्षय कुमार ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक- साल का सबसे बड़ा 'goof-up' ड्रामा
Recommended Video
साल 2019 में अक्षय कुमार की चौथी फिल्म 'गुड न्यूज' अब सुर्खियों में आ गई है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स रिलीज कर दिये गए हैं, जहां अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और कियारा आडवाणी को मजेदार अंदाज़ में देखा जा सकता है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'गुड न्यूज' सरोगेसी पर आधारित है।यह दो कपल की कहानी है और सरोगेसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। यह एक कॉमेडी- ड्रामा है। फिल्म शादीशुदा कपल्स की दिक्कतों पर फोकस करेगी, उम्र के दो अलग पड़ाव पर पहुंच चुके दो कपल्स के साथ। एक कपल हैं अक्षय- करीना.. तो दूसरे कपल हैं दिलजीत- कियारा। अक्षय कुमार ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- "क्रिसमस के इस सीजन में कुछ गुड न्यूज फैलाएंगे। साल के अपकमिंग सबसे बड़े गुफ-अप के लिए बने रहिए साथ।"


Click it and Unblock the Notifications











