गुड न्यूज़ बॉक्स ऑफिस: जानिए पहले दिन कैसी रही फिल्म की शुरूआत
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह, कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़ रिलीज़ हो चुकी है और राज मेहता की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत कर ली है। माना जा रहा है कि अपनी ऑक्यूपेंसी के हिसाब से फिल्म पहले दिन लगभग 22 करोड़ की ओपनिंग देगी।
अक्षय कुमार फैन्स वैसे भी फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं और फिल्म के शुरूआती रिव्यू बेहतरीन आ रहे हैं। साल का अंत एक शानदार कॉमेडी फिल्म के साथ हो रहा है जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है।

यही कारण है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस से भी अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद की जा रही है। ये तो तय माना जा रहा है कि अक्षय कुमार साल की क्लोज़िंग शानदार तरीके से करने वाले हैं।
और अब फिल्म के शुरूआती आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादुई अंक लेकर आएगी। जानिए फिल्म की ओपनिंग रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications