गुड न्यूज़ का क्रिसमस पोस्टर - धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह, कियारा आडवाणी, 27 दिसंबर को गुड न्यूज़ के साथ परदे पर आने वाले हैं। लेकिन उसके पहले, फिल्म का क्रिसमस पोस्टर रिलीज़ किया गया है जहां चारों स्टार्स सांता क्लॉज़ की सवारी पर बैठे नज़र आ रहे हैं।
फिल्म सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज़ हो रही है और इसलिए फिल्म की ओपनिंग को लेकर लोगों में थोड़ी शंका है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर और उसके बाद फिल्म को लेकर पॉज़िटव माहौल से लोग फिल्म के लिए आश्वस्त हैं।

वैसे भी फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है और इस समय लोगों को एक हल्की फुल्की फिल्म की काफी ज़रूरत है। ऊपर से फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी लगभग 10 साल बाद परदे पर नज़र आ रही है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्षय कुमार साल के अंत में एक बंपर ओपनिंग देने की तैयारी कर रहे हैं। वैसे यहां देखिए अक्षय की टॉप 10 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications