..................... Good News Shooting started, starring Akshay Kumar, Kareena, Diljit Dosanjh, Kiara Advani - Hindi Filmibeat

2.0 की धमाकेदार शुरुआत के बाद, अक्षय कुमार के अगले फिल्म की शूटिंग शुरु- Good News

अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इसके साथ ही अक्षय की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। जी हां, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने फिल्म गुड न्यूज़ की शूटिंग कर दी है। जबकि अक्षय कुमार और करीना कपूर कुछ दिनों के बाद उन्हें ज्वॉन करेंगे। फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। ये उनकी डेब्यू फिल्म होगी। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने।

विदेश में भी अक्षय कुमार, रजनीकांत का तहलका- रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग

धर्मा प्रोडक्शन ने कियारा और दिलजीत का एक वीडियो शेयर किया है.. जहां दोनों शूटिंग के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म की स्टारकास्ट काफी दिलचस्प है। जहां लंबे के बाद अक्षय- करीना साथ नजर आएंगे.. वहीं, दिलजीत और कियारा की यह तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी।

Good News

फिल्म में करीना- अक्षय फिल्म में ऐसे कपल हैं, जो शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। यह फिल्म दो कपल की कहानी है और सरोगेसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म एक कॉमेडी- ड्रामा है। फिल्म शादीशुदा कपल्स की दिक्कतों पर फोकस करेगी, उम्र के दो अलग पड़ाव पर पहुंच चुके दो कपल्स के साथ।

अक्षय कुमार आने वाले समय में कई अलग अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित फिल्म केसरी, गुड न्यूज़, हाउसफुल 4, मिशन मंगल.. सभी फिल्मों में अक्षय बिल्कुल अलग के किरदारों में दिखेंगे। जाहिर हैं फैंस के लिए काफी शानदार सरप्राइज होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X