अक्षय - करीना इस तरह दे रहे हैं गुड न्यूज़, फिल्म की स्टारकास्ट के साथ पहला वीडियो वायरल
अक्षय कुमार और करीना कपूर, आजकल राज मेहता की फिल्म गुड न्यूज़ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग चल रही है मड आईलैंड में और अक्षय करीना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षय करीना को साथ देखकर ही फैन्स बेहद खुश हो चुके हैं। वहीं फिल्म एक कॉमेडी है जो दो शादीशुदा जोड़ों के बारे में है।
फिल्म के लिए अक्षय कुमार और करीना कपूर काफी समय बाद साथ में आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए करीना कपूर ने शाहरूख खान के साथ सैल्यूट रिजेक्ट कर दी थी वहीं उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फेवरिट को स्टार के तौर पर भी अक्षय को ही चुना।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये गुड न्यूज़ की आवाज़ है। वीडियो में अक्षय, करीना, दिलजीत और कियारा, एंबुलैंस की आवाज़ निकालते नज़र आ रहे हैं। चारों एक अस्पताल के आईवीएफ रूम के सामने खड़े हैं। फिल्म में अक्षय और करीना प्रेगनेंट होने की कोशिश करते एक कपल के किरदार में दिखाई देंगे।
फिल्म सितंबर में रिलीज़ हो रही है और धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ इसे केप ऑफ गुड फिल्म्स भी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म कॉमेडी है और फैन्स को स्टारकास्ट देखकर ही फिल्म के लिए काफी उम्मीदें बंध चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











