सत्याग्रह में भी झा ने लगाया आयटम का तड़का

23 अगस्त को रिलीज होने जा रही प्रकाश झा की बहुप्रतिक्षित फिल्म सत्याग्रह में जहां अमिताभ बच्चन और अजय देवगन सरीखे बड़े सितारे मौजूद हैं वहीं इस बार लगता है कि झा अपनी पुरानी फिल्म आरक्षण वाली गलती नहीं करना चाह रहे हैं तभी तो उन्होंने फिल्म में आज के हिट फिल्मों वाले सारे मसाले भी डाल दिये हैं। सुनने में आ रहा है कि अब फिल्म सत्याग्रह में प्रकाश झा ने तड़कता-भड़कता आयटम नंबर जोड़ दिया है। रिलीज से ठीक पहले फिल्म में आयटम नंबर जो़ड़ना थोड़ा सा हैरान जरूर कर देने वाला हैं तो वहीं फिल्मी पंडितों ने इसे झा का सही कदम बताया है।

आयटम गीत के बोल हैं.. 'अयो जी हमरी अटरिया' में हैं, जिस पर नृत्य करेंगी सेक्सी मॉडल नताशा स्तानकोविक। झा ने फिल्म के इस आयटम नंबर को फिल्म की जरूरी कड़ी बताया और कहा कि यह फिल्म की गति और कहानी से जुड़ा हुआ गीत होगा जिसे कि दर्शक इंज्वाय करेंगे। यह जबरदस्ती ठूंसा हुआ गीत नहीं है। फिल्म का यह गाना भ्रष्टाचारियों की मनोदशा को शो करेगा।

झा की इस फिल्म में अमिताभ के अलावा, करीना कपूर, अजय देवगन, अमृता रॉव और मनोज बाजपेई भी हैं। प्रकाश झा ने सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन के ड्रेस डिजाइनिंग का भी काम किया है। फिल्म पिता-पुत्र और देश के भ्रष्टाचार की कहानी कहती है। फिल्म की पूरी शूटिंग भोपाल में हुई है। फिल्म का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या गुल खिलाती है?

आईये आपको दिखाते हैं सत्याग्रह की कुछ खास तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X