नन्हीं डियानी के मम्मी-पापा बनें फरदीन-नताशा

लंबे अरसे के बाद फरदीन खान के घर एक नन्ही खुशी आयी है जी हां बुधवार को फरदीन खान एक क्यूट एंजेल के पापा बने हैं। अभिनेता फरदीन खान की पत्नी नताशा ने अपनी पहली संतान के रूप में बुधवार को एक बेटी को जन्म दिया। अभिनेता की चचेरी बहन एवं चर्चित ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने यह खबर ट्विटर पर साझा की और इन नए-नए अभिभावकों को बधाई दी।

फराह ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "खुशखबरी के साथ उठी। मेरे चचेरे भाई फरदीन और उनकी पत्नी नताशा के घर कल (बुधवार) एक प्यारी सी डियानी इसाबेल खान जन्मीं।" उन्होंने कहा, "प्रभु मेरी छोटी सी भतीजी को अच्छे स्वास्थ्य, धन और खुशियों से नवाजे।"

दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा वर्ष 2005 में फरदीन के साथ परिणय सूत्र में बंध गई थीं। दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के पुत्र फरदीन 'ओम जय जगदीश', 'नो एंट्री' और 'हे बेबी' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

फरदीन-नताशा को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि पिछले साल खबर आयी थी कि नताशा ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म से पहले ही खो दिया था। जिसकी जानकारी फरदीन ने ट्विटर पर देते हुए लिखा था कि मेरी पत्नी अपने गर्भपात से बहुत दुखी है लेकिन वह टूटी नहीं है औऱ फिर से मम्मी बनना चाहती है। खुदा ने मुझे बेहद ही प्यारी, केयरिंग औऱ जुझारू लड़की पत्नी के रूप में दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X