बॉलीवुड के लिए खुशखबरी

ट्रेड विश्लेषक अमोद मेहरा ने इस बारे में कहा है कि अब कॉरपोरेट जगत के बड़े खिलाड़ी भी फिल्मों में लागत लगायेंगे। इससे छोटे बजट की फिल्में बनानेवाले निर्देशकों को हौसला मिलेगा। यह सच है कि छोटे बजट की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नयी सोच और दिशा दी है।इन फिल्मों की कहानियों ने निर्देशकों को पहचान दिलायी है।
सो, यह एक सकारात्मक दिशा है और संकेत है कि इंवेस्टर्स अब इसमें अधिक पैसे लगाने को तैयार हो रहे हैं। इस बारे में तरण आदर्श ने कहा है कि इससे छोटे बजट के निर्देशकों को बढ़ावा मिलेगा ये एक अच्छा कदम है।


Click it and Unblock the Notifications











