'भूतनाथ रिटर्न्स' का शूट खत्म, बिग बी ने दी जानकारी
साल 2014 की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है चोपड़ा प्रोडक्शन की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस', जिसका ट्रेलर 25 फरवरी को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भूत बनें हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी रोचक और दिलचस्प है।
अपने पहले पार्ट की ही तरह फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस' का भूत भी काफी मजेदार है, उससे बच्चों को डर नहीं लगता है बल्कि बच्चों को यह भूत काफी अच्छा लगता है क्योंकि यह भूत बच्चों को डराता नहीं है बल्कि बच्चों की मदद करता है, उनके साथ खेलता है, उनके साथ डांस करता है।
Did You Know:अपनी सेकंड इनिंग में अमिताभ ने जादूगर जैसी फिल्में की थीं
यहां तक 71 साल के अमिताभ ने तो फिल्म में यो.यो हनी सिंह के गानों पर भी अपने कुल्हें मटकाये हैं। फिल्म में अतिथि भूमिका में आज के जवां दिलों के धड़कन रणबीर कपूर भी नजर आयेंगे। टी-सीरीज के बैनर तले बनी 'भूतनाथ रिटर्न्स' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी।
Did You Know: अपनी सेकंड इनिंग में अमिताभ ने जादूगर जैसी फिल्में की थीं जो कि बच्चों का आकर्षित करने के लिए बनायी गयी थी। लेकिन फिल्म बुरी तरह से पिट गयी और अमिताभ के करियर का गलत अध्याय साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications
