सिर्फ 10 दिन में बर्फी के 100 करोड़

जी हां अनुराग बसु निर्मित बर्फी की कामयाबी का सफर बदस्तूर जारी है। 14 सितंबर को रिलीज हुई बर्फी ने अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। जहां इसे ऑस्कर में भेजा जा रहा है वहीं दूसरी ओर मात्र 10 दिन में बर्फी ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

इसलिए बर्फी इस साल की अगस्त में प्रदर्शित हुई फिल्म एक था टाईगर के बाद दूसरे नंबर पर आ गयी है। बर्फी के पहले सलमान की एक था टाईगर ही वो फिल्म थी जिसने मात्र 10 दिन में 100 करोड़ कमाये थे।

बर्फी ने भट्ट कैंप की हिट फिल्म राज3डी फिल्म को पछाड़ दिया हालांकि राज ने भी भारी कमाई की है लेकिन बर्फी की मिठास के आगे राज का डर पीछे छूट गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है कि ओनली टेन डे़ज में बर्फी 100 करोड़ क्लब में शामिल।

लोगों ने भी इस फिल्म को देखने के बाद रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी क्रूज के अभिनय की जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि बर्फी एक साफ-सुथरी और दिल को छू लेने वाली फिल्म है जिसे लोग लंबे अरसे तक याद रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X