'हैप्पी एनिवर्सरी' से मम्मी ऐश की पर्दे पर वापसी
और आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और लोगों के कानों में बॉलीवुड की सबसे सुंदर मम्मियों में से एक ऐश्वर्या रॉय बच्चन की वापसी की न्यूज सुनायी पड़ी है। जी हां आपकी चहेती ऐश्वर्या रॉय निर्माता गौरांग दोशी की फिल्म 'हैप्पी एनिवर्सरी' से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वह अपने रीयल हीरो अभिषेक बच्चन के ही साथ नजर आयेंगी।
गौरांग ने कहा कि मेरे पास लंबे समय से 'हैप्पी एनिवर्सरी'की पटकथा लिखी रखी थी लेकिन मैं ऐश्वर्या का ही इंतजार कर रहा था क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी कहानी के किरदारों के पर्दे पर केवल अभि-ऐश ही चरितार्थ कर सकते हैं वह भी पूरी ईमानदारी से क्योंकि दोनों ही रीयल लाइफ में बेहद ही प्यारे कपल है।जिन्हें साथ में लोग देखना पसंद करते हैं और उन्हें एडमायर भी करते हैं।
फिल्म के निर्देशन प्रहलाद कक्कड़ होंगे, फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगी। 65 करोड़ की लागत से बनने वाली इस फिल्म के बारे में गौरांग ने कहा कि उन्हें लगता है कि वैवाहिक रिश्तों की सुंदर कहानी को लोग 'हैप्पी एनिवर्सरी'के रूप में जरूर पसंद करेंगे।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











