बाल-बाल बचे संजय दत्त, अक्षय कुमार

घटना की शुरुआत कुछ ऐसे हुई कि बहामास में फिल्म 'ब्लू' में पानी के अंदर का एक दृश्य फिल्माया जा रहा था, जिसमें पानी के एक जहाज में विस्फोट करना था। दृश्य कठिन था, लेकिन सभी इसके लिए तैयार थे।
इसके लिए संजय, अक्षय और पीटर को पानी के 50 फुट अंदर जाना था, लेकिन पानी के अंदर होने की वजह से योजना के मुताबिक विस्फोट नहीं हो पाया और अफरातफरी मच गई। अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए कैमरामैन पीटर संजय और अक्षय को साथ लेकर वहां से बाहर निकल आए।
गौरतलब है कि अष्टविनायक सिनेविजन निर्मित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लू' अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन एंथनी डिसूजा कर रहे हैं और लारा दत्ता, कैटरीना कैफ और जाएद खान भी अभिनय कर रहे हैं।
शूटिंग के दौरान बालीवुड अभिनेता संजय दत्त और अक्षय कुमार एक दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। दुर्घटना में इन दोनों अभिनेताओं के साथ कैमरामैन पीटर जुकैरिनी भी थे।


Click it and Unblock the Notifications