अब बारी आमिर की इसलिए कर रहे हैं 'जय हो' का प्रचार
आमिर की ओर से लिखे यह चंद शब्द बताने के लिए काफी है कि वह इस समय सलमान संग अपनी मित्रता निभा रहे हैं। आमिर खान ने खुद 'धूम 3' का प्रचार नहीं किया था लेकिन उनके लिए सलमान खान ने अपने सबसे चर्चित टीवी शो 'बिग बॉस 7' में कई बार गोल टीपी पहनी जो कि फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान ने पहनी थी।
आमिर-सलमान की दोस्ती जगजाहिर है औऱ समय-समय पर दोनों अपनी सच्ची दोस्ती का परिचय देते रहते हैं जिसके आगे सब नतमस्तक हो जाते हैं।
देखते हैं कि आमिर की यह दोस्ती सलमान की आने वाली फिल्म "जय हो' के लिए कितनी लाभकारी साबित होती है। बताते चले कि आमिर-सलमान ने राजकुमार संतोषी की फिल्म अंदाज अपना-अपना में साथ काम किया था।
गौरतलब है कि सामाजिक मुद्दों और आम जन की समस्या पर बनी फिल्म 'जय हो' 24 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान संग तब्बू, डेजी शाह, सारा खान और महेश ठाकुर हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सोहैल खान हैं।
पूरे एक साल बाद सलमान खान की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज औऱ भी बढ़ गया है।


Click it and Unblock the Notifications
