'गोलमाल रिटर्न' में अंजना भी थी

अंजना ने इस बारे में बताया कि मैं फिल्म के प्रचार में कहीं नहीं दिखी लेकिन मुझे इसकी कोई शिकायत नहीं है। करीना कपूर बहुत आकर्षक हैं।
उनका कहना है कि फिल्म में उन पर कोई गाना नहीं फिल्माया गया है और पूरी फिल्म में करीना ही छाई हुई हैं। वह आज जहां हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
ऐसे में वह फिल्म के प्रचार में अहमियत पाने का पूरा हक रखती हैं। वे यह भी कहती है 'गोलमाल रिटर्न्स' एक बड़ी फिल्म है और इसकी सफलता सभी कलाकारों के लिए मददगार होगी।
गौरतलब है कि वह रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'संडे' और निखिल आडवाणी की 'सलाम-ए-इश्क ' में भी काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications