अजय देवगन और पूरी गोलमाल टीम ने यूं किया मेरी प्यारी बिंदू का प्रमोशन
गोलमाल रिर्टन्स की टीम ने एक बार फिर परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदू का प्रमोशन किया।
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म मेरी प्यारी बिंदू के प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई हैं आखिर सालों बाद उनकी फिल्म भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। वो इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं उससे कहीं ज्यादा उनके फैन्स एक्साइटेड हैं। लेकिन कोई और भी है जो परिणीति की फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में जी जान से लगा है।
जी हां और वो कोई नहीं अजय देवगन और पूरी गोलमाल की टीम है। पूरी गोलमाल की टीम पहले भी परिणीति की फिल्म को प्रमोट कर चुकी है। इस बार लेकिन उन्होंने प्रमोशन बेहद अलग अंदाज में किया। जी हां उनकी तस्वीर देखकर आप भी हंस पड़ेंगे।
दरअसल पूरी टीम ने बिंदू एक्ट्रेस की कटआउट पकड़ी रखी है और मेरी प्यारी बिंदू का प्रमोशन कर रहे हैं तो वही परिणीति चोपड़ा की स्माइल देखने लायक है। इसके पहले भी गोलमाल की टीम मेरी प्यारी बिंदू में परिणीति चोपड़ा का गाया गाना प्रमोट कर चुके हैं।
गोलमाल की पूरी टीम शूटिंग के साथ साथ काफी मस्ती कर रही है और ये बात उनकी तस्वीरों में साफ दिखता है। बहरहाल आपको बता दें कि परिणीति की मेरी प्यारी बिंदू 12 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











