अजय देवगन का अगला धमाका.. बस कुछ ही दिनों में.. FINAL है
अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'बादशाहो' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 4 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बहरहाल, अब इंतजार है अजय देवगन के अगले धमाके की।
#Box Office कलेक्शन को लेकर सनी देओल ने कहा....
जी हां, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' 20 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में ट्विटर पर फैंस के साथ सवाल जवाब करते हुए अजय देवगन ने कंफर्म किया है जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

अजय देवगन ने हिंट दिया है कि गोलमाल अगेन का ट्रेलर सितंबर अंत तक रिलीज हो जाएगा। कोई शक नहीं कि रोहित शेट्टी और देवगन फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। आखिर दिवाली धमाका का इंतजार तो सबको है।
बहरहाल, उम्मीद है गोलमाल रिर्टन्स के साथ इस साल अजय देवगन 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ही लेंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म से काफी उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। यहां जानें क्यों-


Click it and Unblock the Notifications