ALERT: धमाकेदार सीक्वल की शूटिंग शुरु.. अजय देवगन का होगा धमाका
अजय देवगन स्टारर फिल्म गोलमाल 4 की इस साल मार्च 9 से शूटिंग शुरु हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें।
साल 2017 में यदि बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों के फैंस को किसी फिल्म का इंतजार है.. तो वह है रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म.. 'गोलमाल अगेन'.. लिहाजा, हम फिल्म के लिए बेसब्र फैंस के लिए खुशखबरी लाएं है कि फिल्म की शूटिंग 9 मार्च से शुरु होने वाली है।
[अक्षय कुमार नहीं.. इस फिल्म में दिखेंगे अजय देवगन.. FINAL]
फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में की जाएगी। 11 मार्च से अजय देवगन फिल्म की टीम को ज्वॉइन करेंगे। हाल ही में फिल्म के एक्टर अरशद वारसी ने कहा, और यह काफी लंबी चलने वाली है। फिल्म मार्च में शुरु होगी और सितंबर तक चलेगी।

बता दें, इस बार रोहित शेट्टी काफी डीटेल में शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म की विजुअल पर काफी काम होने वाला है। फिल्म की शूटिंग ऊटी, बैंगलौर, हैदराबाद, गोवा में होने वाली है।
वहीं, खबर यह भी है कि गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं।
यहां जानें गोलमाल अगेन से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications