'गोलमाल 3' ने कमाए 117 करोड़ रुपये
निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 3' ने विश्व भर में अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में 117 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म दीपावली के दिन प्रदर्शित हुई थी।
फिल्म के वितरक के मुताबिक गोलमाल 3 ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में भारत में 102 करोड़ और विदेशों में 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को विश्वभर में करीब 2000 थिएटरों में प्रदर्शित किया गया था। इसके अलावा "गोलमाल 3 अपने दूसरे सप्ताह में भी विदेशों में खूब कमाई कर रही है। मारीशस, आस्ट्रेलिया और फिजी में रिकार्ड मुनाफा हुआ है।"
इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, रत्ना पाठक, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी और अश्विनी कालेस्कर ने भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications












