Umpire Anil Chaudhary Song: गैंगस्टर बन अंपायर अनिल चौधरी ने चलाईं गोलियां, स्वैग देख फैन बन गए लोग
Umpire Anil Chaudhary Song: इस डिजिटल युग में कब कौन किस तरह का सरप्राइज दे देगा कोई नहीं जानता है। हाल ही में इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है जब मशहूर अंपायर रहे अनिल चौधरी ने गैंगस्टर का रूप धारण करके धड़ाधड़ गोलियां चलाईं।

जी हां, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मशहूर अंपायर रहे अनिल चौधरी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। बता दें कि एक हरियाणवी गाने में अनिल चौधरी नजर आए हैं और काफी स्वैग के साथ इस गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। पहले तो इस वीडियो पर किसी को यकीन नहीं हुआ लेकिन ये हकीकत है और वो अपना एक्टिंग डेब्यू इस गाने के साथ कर चुके हैं।
कैसा है गाना?
एक्स अंपायर अनिल चौधरी इस गाने में साफ नजर आ रहा है वो एक गैंगस्टर के किरदार में हैं। हर एक फ्रेम में उनका लुक काफी शानदार है और जिस तरह से स्क्रीन पर वो नजर आए हैं ऐसा कहा जा सकता है कि वो लगातार धमाका करेंगे।
कभी जीप में तो कभी खाट पर बैठकर गोली चलाते अंपायर साहब को देख आप हैरान होने वाले हैं। ऐसे लग रहा है कि उनका प्रोफेशन यही है और काफी समय से वो एक्टिंग कर रहे हैं। इस गाने को सुमन गुहा ने निर्देशित किया है जो कि फैशन डिजाइनर से निर्देशक बनीं हैं। इस हरियाणवी गाने का नाम है "गोली तो चलेगी" जिसको सिंगर डायमंड ने गाया है और नरेश झा ने इसको प्रोड्यूस किया है। प्रोडक्शन हाउस एपिक फिल्म्स ने इस गाने को बनाने के पीछे काम किया है।
हैरान हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और मीम्स भी बन रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अरे अंपायर जी ये किस लाइन में आ गए।'' एक ने लिखा, ''गैंगस्टर चौधरी अनिल।'' एक ने लिखा, ''अंपायर जी ने कमाल कर दिया, हम हैरान हैं।'' एक ने लिखा, ''उँगली उठाते-उठाते, उँगली दिखाने लगे।'' एक ने लिखा, ''डीआरएस लेने वालो के लिए यह गाना है।''


Click it and Unblock the Notifications















