गैंगस्टर गोल्डी बरार की अमेरिका में गंदी मौत! मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड को अमेरिका में गोलियों से भूना

Goldy Brar Encounter: कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबर आ रही है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई है। दरअसल आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ मुख्य आरोपी साबित हुआ था। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि उसकी मौत अमेरिका में 30 अप्रैल मंगलवार को शाम 5:25 बजे पर हो गई है।
खबर के अनुसार आपको बता दें कि यह घटना अमेरिका के फेयरमोंट, हॉल एवेन्यू में हुई है। जहां पर गोल्डी अपने एक साथी के साथ घर के बाहर की गली में खड़ा हुआ था। वहां पर अचानक से अज्ञात हमलावर पहुंचे और गोल्डी पर फायरिंग कर डाली। इसके बाद गोल्डी और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गोल्डी के साथ ही की मृत्यु हुई भी है या नहीं।
गोल्डी बराड़ को पहले तो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी माना गया था और बाद में गोल्डी ने खुद व्यक्तिगत तौर पर इस बात को स्वीकार लिया था। इसको लेकर 2022 में उसने बताया कि पंजाब में एक छात्र नेता की हत्या के प्रतिशोध के तौर पर उसने सिद्धू की हत्या की साजिश रच दी थी।
इस हत्याकांड के बाद में गोल्डी को आतंकवादी भी घोषित कर दिया जा चुका था। गृहमंत्री की तरफ से भी गोल्डी को लेकर कहा गया था कि सतविंदर सिंह, जिसको गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है। उसका संबंध बाबर खालसा आतंकवादी संगठन से है और उसने कई सारी हत्याओं, हथियारों के अवैध तस्करी और चरमपंथी गतिविधियां भी की।
गोल्डी बरार मूल रूप से पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था। उसके पिता पहले पंजाब पुलिस में सेवा दे चुके हैं। 2017 में छात्र वीज़ा पर कनाडा में स्थानांतरित होने के बाद, गोल्डी बरार प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने और धनी व्यक्तियों से पैसे ऐंठने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। मई 2023 में, गोल्डी बरार को कनाडा में सबसे वांछित व्यक्तियों की सूची में 15वें स्थान पर रखा गया था। उसे हत्या, साजिश, अवैध बन्दूक व्यापार और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों के कारण सूची में जोड़ा गया था। विदेश में रहकर भी वह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में उसका फिरौती, वसूली और कई हत्याओं से संबंध रहा।


Click it and Unblock the Notifications











