आपस में भिड़ गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़? ऑडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान!

Lawrence Bisnoi Goldi Brar- पंजाब में सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में बाबा सिद्दीकी.. इसके अलावा सलमान खान पर कई बार धमकियों के साथ साथ घर पर हमला। ये सब बातें सुनकर अगर किसी का नाम सामने आता है तो वो लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ है।
इन दोनों ने मिलकर जिस तरह की दहशत फैलाई है वो किसी से छिपा नहीं है। लेकिन वो कहते हैं कि बुराई ज्यादा दिन नहीं टिकटी है। तो ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
जी हां, सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि विवादों के चलते दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं और हो सकता है कि ये दोस्ती काफी जल्दी दुश्मनी में बदल जाए। हालांकि ऐसा क्यों हुआ है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जारी किया ऑडियो..
रिपोर्ट्स की मानें तो गोल्डी बराड़ ने एक ऑडियो जारी किया है। इस ऑडियो में ऐलान किया गया है कि उसने पूरी तरह से लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग छोड़ दी है। इसके अलावा एक हत्या की जिम्मेदारी भी गोल्डी ने ली है जो कि गंगा नगर के आशीष गुप्ता की बताई जा रही है। देखने वाली बात होगी की लॉरेंस की गैंग से गोल्डी को लेकर कब बयान सामने आता है। फिलहाल दोनों आमने सामने है। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी साथ में मिलकर कई जुर्म करते चले आए हैं लेकिन ये राहें जुदा होने का कोई बड़ा ही निकलने वाला है।
लोग कर रहे हैं रिएक्ट
दोनों के बीच इस मदभेद की खबर के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हत्या नहीं हुई है सिर्फ गोली चली है या उसकी जोड़ी बराबर लगी है।'' एक ने लिखा, ''इंडिया के सबसे बड़े गैंगस्टर।'' एक ने लिखा, ''ये क्या हो गया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आधिकारिक तौर पर कब दोनों के बीच झगड़े का ऐलान होगा।


Click it and Unblock the Notifications











