गोल्डन केला Awards: सोनाक्षी लगाएंगी हैट्रिक या सोनम रोकेंगी रास्ता!
गोल्डन केला एवार्ड एक बार फिर पूरे धूम धाम के साथ वापस आ गया है। साल 2014 की सबसे बुरी फिल्म, एक्टर, एक्ट्रे, डाइरेक्टर कौन हैं, यह जानने के लिए दर्शक बेसब्री से इस एवार्ड का इंतजार कर रहे थे। पिछले साल कई फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया, कई फिल्मों ने जबरदस्त एंट्री ली, लेकिन औंधे मुंह गिर गई। वहीं कई एक्टरों ने भी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बहरहाल, यहां बात करें सोनाक्षी सिन्हा कि तो आपको बता दें, एक बार फिर सोनाक्षी सर्वाधिक बुरी एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट हुई हैं। इस दौड़ में सोनाक्षी के साथ कैटरीना कैफ (बैंग बैंग), सोनम कपूर (उनके सभी कामों के लिए), तमन्ना भाटिया (एंटरटेनमेंट)और जैकलीन फर्नाडीज (किक) शामिल हैं। सोनाक्षी को इस बार फिल्म एक्शन जैक्सन, लिंगा और हॉलीडे के लिए नॉमिनेट किया गया है।
पढ़ें- 'हमशकल्स' या 'एक्शन जैक्सन', सबसे बुरा कौन!
मजेदार बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी को इस एवार्ड का हिस्सा बनना पड़ा है। बल्कि सोनाक्षी साल 2013 और साल 2014 की विनर भी रह चुकीं हैं। जी हां, साल 2013 में जहां सोनाक्षी को आर. राजकुमार के लिए गोल्डन केला एवार्ड मिला था, वहीं 2014 में उन्हें उनकी सभी फिल्में यानि की राउडी राथौड़ और दबंग 2 के लिए इस एवार्ड से सम्मानित किया गया था।
गौरतलब है कि, इस साल भी सोनाक्षी इस दौड़ में काफी आगे हैं। जिससे उम्मीद जताई जा सकती है कि सोनाक्षी इस साल सर्वाधिक बुरी एक्ट्रेस का एवार्ड पाकर इस श्रेणी में हैट्रिक मार लेंगी। वहीं, सोनम भी अपने सभी कामों की वजह से इस साल इस लिस्ट में शामिल हैं। जो सोनाक्षी का रास्ता रोक कर खुद यह एवार्ड पा सकती हैं। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्य़ा सोनाक्षी हैट्रिक मार लेंगी या एवार्ड करेंगी सोनम अपने नाम....
इस साल अब तक साजिद खान की सुपर फ्लॉप फिल्म 'हमशकल्स' पांच नामांकन के साथ सातवें वार्षिक गोल्डन केला एवार्ड्स में सबसे आगे है। जबकि प्रभुदेवा की 'एक्शन जैक्सन' को चार नॉमिनेशन मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











