गोल्डन केला अवॉर्ड्स विजेता- अजय देवगन और सोनाक्षी सबसे घटिया अभिनेता-अभिनेत्री!

दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल और जैकलीन फर्नाडींज को सयुंक्त रुप से रेस 2 के लिए सबसे घटिया सह कलाकार का अवॉर्ड मिला है। आमिर खान को भी एक अवॉर्ड मिला ही जिसका नाम है बावरा हो गया है के। ये अवॉर्ड आमिर खान को फिल्म धूम 3 के लिए मिला है। गोल्डन केला अवॉर्ड के क्रिएटिव हेड आनंद सिंह का मानना है कि जिन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिलता है अक्सर वो फिल्में उस काबिल होती ही नहीं हैं। ऐसे में गोल्डन केला अवॉर्ड उन फिल्मों की गुणवत्ता के हिसाब से उन्हें अवॉर्ड देता है। लोग भले ही बॉक्स ऑफिस के रिस्पॉंस के आधार पर मिले अवॉर्ड्स भूल जाएं लेकिन वो गोल्डन केला अवॉर्ड कभी नहीं भूलेंगे।
गोल्डन केला अवॉर्ड्स के चलते कई बार बॉलीवुड स्टार्स बुरा भी महसूस करते हैं उन्हें लगता है कि उनकी फिल्मों को और उनके अभिनय को इतना कम आंकना गलत है। लेकिन सच तो ये है कि गोल्डन केला अवॉर्ड्स भले ही मजाकिया हो और इनके नॉमिनेशन भी थोड़े कॉमेडी वाले हों लेकिन फिल्मों को उनकी गुमवत्ता के हिसााब से यहां आंका जाता है ना कि फिल्मों के कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए।


Click it and Unblock the Notifications











