सलमान और शाहरूख गोल्डन केला अवार्ड की रेस में शामिल

ra one
बॉलीवुड में अपनी दुश्मनी के लिए मशहूर शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में 'सबसे बुरी फिल्म' की दौड़ में आगे हैं। इसमें शाहरूख की ड्रीम फिल्म 'रॉ वन' और सलमान खान की 'रेडी' और 'बॉडीगार्ड' चौथे 'गोल्डन केला' अवॉर्ड्स में 'सबसे बुरी फिल्म' का खिताब हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं।

मार्च में दिया जाने इस शो में जनता ही सबसे बुरी फिल्म के वोट से तय होता है और इसमें हिन्दी सिनेमा में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों को चुना जाता है। इस लिस्ट में 'मौसम', 'सिंघम' और 'फालतू' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। जिसमें सोनम कपूर और अजय देवगन सबसे बुरे रोल के लिए चुने गए हैं।

'सबसे बुरे' ऐक्टर की कैटिगरी में 'रास्कल्स' के लिए अजय देवगन और संजय दत्त के साथ 'मर्डर टू' के लिए इमरान हाशमी, 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' के लिए रणवीर सिंह और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के लिए इमरान खान को भी शामिल किया गया हैं।

ऐक्ट्रेस की कैटिगरी में 'तनु वेड्स मनु', 'रास्कल्स' और 'मिले ना मिले हम' के लिए कंगना रणाउत, 'मौसम' के लिए सोनम कपूर, 'आरक्षण' के लिए दीपिका पादुकोण शामिल हैं।

सबसे बुरे सपोर्टिंग ऐक्टर की कैटिगरी में 'दम मारो दम' और 'आरक्षण' के लिए प्रतीक बब्बर, 'रॉ वन' के लिए टोम वू शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X