Golden Globes Awards 2023 - आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने किया कमाल, एआर रहमान ने दी बधाई!

Recommended Video
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने रिलीज के बाद से ही लगातार सफलता के झंडे गाड़े हैं और आज भी लोगों की जुबान पर उसका नाम रहता है। फिल्म ने रिलीज होकर कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं लेकिन आज भी फिल्म लगातार ऐसा करने में सफल रह रही है। इस वक्त गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की धूम है और आरआरआर ने यहां पर भी बाजी मार ली है। जी हां, एसएस राजामौली की फिल्म को दो कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर इसको लेकर बात हो रही है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में शुरू हो गया है।
आरआरआर को बेस्ट गैर अंग्रेजी फिल्म और बेस्ट ओरिजिनल गाने 'नाटू नाटू' को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन अब खबर है कि नाटू नाटू को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिल चुका है और ये काफी शानदार खबर है।
इस अवॉर्ड को मिलने के बाद धमाका हो गया है और लोग लगातार इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैँ। एक तस्वीर आरआरआर के आधिकारिक पेज पर साझा की गई है जिसमें आरआरआर की पूरी टीम नजर आ रही है।
इस में एसएस राजामौली, रामचरण और एनटीआर भी नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, ''गोल्डन ग्लोब्स।''
इसके अलावा एक तस्वीर लीजेंड्री कंपोजर एम एम कीरवानी की एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें वो अपने हाथ में अवॉर्ड लिए हुए हैं।
आरआरआर का ये अवॉर्ड तब और खास हो गया जब ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने एक खास पोस्ट करते हुए पूरी टीम के बधाई दी। उन्होने लिखा, सभी भारतीयों और आपके फैंस की ओर से कीरावनी गारू को बधाई! बधाई @ssrajamouli गारू और पूरी आरआरआर टीम।
इसके अलावा रामचरण, एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर के रेड कारपेट लुक्स भी वायरल हो रहे हैं। तीनों इस दौरान काफी खुश थे और स्मार्ट लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications












