..................... Golden Globes Award 2023- हॉलीवुड सिंगर Rihanna ने टीम आरआरआर को दी बधाई, वायरल हुआ वीडियो! Golden Globe Award 2023- Hollywood singer Rihanna congratulated Team RRR, video went viral! - Hindi Filmibeat

Golden Globes Award 2023- हॉलीवुड सिंगर Rihanna ने टीम आरआरआर को दी बधाई, वायरल हुआ वीडियो!

 rihanna

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में शुरू हो गया है। इस अवॉर्ड के शुरु होते ही लगातार रेड कारपेट से तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। लेकिन इस वक्त भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी खबर आ रही है और वो ये है कि एसएस राजामौली की फिल्म ने बाजी ने मार ली है। जी हां, इस फिल्म से गाने नाटू नाटू ने गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब जीता है।

इसके बाद से लगातार उनको बधाईयां मिल रही हैं। लेकिन ऐसे में एक शानदार वीडियो अवॉर्ड शो से वायरल हो रहा है जहां पर हॉलीवुड सिंगर रिहाना नजर आ रहीं हैं और उन्होने टीम आरआरआर को ये अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी।

जी हां, इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है जिसमें रिहाना को टीम आरआरआर के पास से गुजरते देखा जा सकता है। इस दौरान वो टीम की तरफ देखती हैं और बधाई देती हैं।

इसके बाद फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और लगातार साझा करते हुए आरआरआर के लिए खुशी जाहिर कर रहे हैँ। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने साल 2022 में रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस तरह के एक्शन सीन्स इस फिल्म में देखने को मिले थे जो कि आपको सोचने पर मजबूर करने के लिए काफी थे।

एसएस राजामौली वो निर्देशक हैं जिन्होने कई शानदार फिल्में दी हैं और बाहुबली जैसी फिल्म के साथ धमाका किया है। आज इंडस्ट्री में उनका नाम काफी बड़ा है। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2023 भी काफी शानदार होगा और एसएस राजामौली कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X