विलेन गोगा कपूर का निधन
हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर गोगा कपूर का 2 मार्च को 70 साल की उम्र में देहांत हो गया। गोगा कपूर को 80 और 90 के दशक की हिन्दी फिल्मों विलेन के रुप में याद किया जाता है। शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' का एंथनी गोम्स भला किसे याद नहीं होगा।
1971 में फिल्म ज्वाला से फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरु करने वाले गोगा कपूर पहले थियेटर आर्टिस्ट थे। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं जैसे कयामत से कयामत तक, अग्निपथ, शहांशाह, जिगर, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, राजा को रानी से प्यार हो गया, तूफान और पत्थर के फूल उनकी चुनिंदा फिल्मों के नाम हैं। गोगा कपूर का असली नाम रविंद्र कपूर था। गोगा काफी वक्त से बीमार थे और लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











