..................... GodFather- Salman Khan and Chiranjeevi's blast, 'Thar Maar' song to be released on September 15! सलमान खान और चिरंजीवी का धमाका, 15 सितंबर को रिलीज होगा 'थार मार' सॉन्ग - Hindi Filmibeat

सलमान खान और चिरंजीवी का धमाका, 15 सितंबर को रिलीज होगा 'थार मार' सॉन्ग, देखिए प्रोमो!

इतिहास लिख गया है, पहली बार है जो कि ये धमाका होने वाला है। भारतीय सिनेमा के दो मेगास्टार- चिरंजीवी और सलमान खान पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि दोनों के फैंस इसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर धमाका कर रहे हैं। गॉडफादर चिरंजीवी की फिल्म है और सलमान खान इसमें जबरदस्त कैमियो कर रहे हैं। जब यह कहा जा रहा था कि सलमान फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे,

अब पता चला है कि वो दक्षिण मेगास्टार के साथ एक डांस नंबर करेंगे। इस गाने की एक झलक फैंस के सामने आ गई है क्योंकि गॉडफादर के निर्माताओं ने 'थार मार ठक्कर मार' का प्रोमो साझा किया है।

godfather, salman khan, chiranjeevi, गॉडफादर, सलमान खान, चिरंजीवी

इस प्रोमो के रिलीज के बाद लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर है और लोग इस गाने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आज, चिरंजीवी के प्रोडक्शन कोनिडेला प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर 'थार मार ठक्कर मार' गाने का एक वीडियो प्रोमो साझा किया।

ट्रैक का संगीत इसे एक मजेदार-जोशीला एहसास देता है और उम्मीद है कि यह नृत्य प्रेमियों के लिए एक ट्रीट होगा। ये गाना 15 सितंबर को रिलीज होगा और निश्चित ही सबसे शानदार गाना होगा और इस साल का एक बड़ा हिट माना जा रहा है।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली को लेकर बिजी हैं। फिल्मों की शूटिंग लगातार जारी है और ये अगले साल रिलीज होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X